किसान के गेहूं लदे ट्रक को मंडी समिति के बेल्थरारोड के एक प्राइवेट कर्मचारी द्वारा ट्रक रोककर ड्राइवर से 50 हजार रुपये मांगने का लगा आरोप!

पीड़ित

बिल्थरारोड। क्षेत्र के एक बड़े किसान का मंडी समिति बलिया तौल के लिए जा रहे गेहूं लदे ट्रक को मंडी समिति के एक प्राइवेट कर्मचारी द्वारा बेल्थरारोड में रोककर ट्रक ड्राइवर को हड़काकर 50 हजार की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त व्यक्ति मंडी समिति बेल्थरारोड का प्राइवेट कम्प्यूटर आपरेटर सोनू बताया जा रहा है। साथ ही स्थानीय मंडी समिति के कथित प्राइवेट कर्मचारी सोनू ने ट्रक को जबरन बेल्थरारोड में ही खड़ा कर दिया। सुबह जब कास्तकारों को इसकी जानकारी मिली तो सभी किसान बेल्थरारोड मंडी समिति पहुंचे और कार्रवाई के संदर्भ में पूछा तो विभागीय अधिकारी टालमटोल करने लगे। जबकि विभाग का कथित प्राइवेट कर्मचारी मौके से निकल भागा। इस सम्बंध में ट्रक चालक विश्वजीत यादव का आरोप है कि वह भीमपुरा थाना क्षेत्र के औराईकला से दिगपाल बहादुर सिंह और अमित कुमार सिंह का लगभग 300 क्विंटल गेहूं लेकर बलिया मंडी समिति जा रहे थे कि आधी रात को चौकियामोड़ के पास कथित मंडी समिति कर्मचारी सोनू ने बोलरो गाड़ी से उन्हें रोक लिया और 50 हजार रुपये की मांग करते हुए मंडी समिति में ट्रक को खड़ा कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर स्थानीय चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति भी पहुंचे और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर कथित कर्मचारी सोनू को लेकर मंडी समिति सचिव बलिया और मऊ स्वयं ही बेल्थरारोड मंडी पहुंचे और किसानों से वार्ता किया। जिसके बाद किसानों के गेहूं का तौल कराने की व्यवस्था की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *