सीयर बीआरसी परिसर में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे ने किया वृक्षारोपण !
बिल्थरारोड / क्षेत्र के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार चौबे जी ने सोमवार को बीआरसी प्रांगण, मिडिल स्कूल सीयर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। शिक्षण संस्थानों में हरियाली बढ़ाना न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील भी बनाता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण सभी ने मिलकर वृक्षारोपण में भागीदारी की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। श्री चौबे जी की इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।

