स्वतंत्रता दिवस पर श्रेयान कॉलेज में धूमधाम, बिल्थरारोड निवासी प्रबंधक नवल मद्धेशिया का नाम चमका !



वाराणसी।
स्वतंत्रता दिवस का पर्व श्रेयान कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ़्टी इंजीनियरिंग, वाराणसी में इस बार अविस्मरणीय यादें छोड़ गया। तिरंगे की शान में जब पूरा परिसर गूँज उठा तो हर कोई देशभक्ति की भावनाओं से अभिभूत नजर आया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान से शुरू हुए समारोह में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की सबसे खास बात रही


मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज पर छात्रों का प्रभावशाली अभिनय
ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित भावनात्मक प्रस्तुति
पुलिस विभाग के जवानों का सम्मान
कॉलेज के पूर्व छात्रों – नेहा मौर्या, हरिओम पांडेय और दुर्गा भारद्वाज – को बेहतरीन प्लेसमेंट और योगदान के लिए सम्मानित करना।

मुख्य अतिथि रोटरी के पूर्व अध्यक्ष  आर्चित अग्रवाल ने छात्रों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा – “यहां के विद्यार्थी देश की सच्ची पूँजी हैं।”

लेकिन इस पूरे आयोजन के केंद्र में जिनका नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा, वे हैं कॉलेज के प्रबंधक श्री नवल मद्धेशिया, जो मूल रूप से बलिया जनपद के बिल्थरारोड निवासी हैं। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उनका योगदान अभूतपूर्व है। उनके नेतृत्व में श्रेयान कॉलेज ने अब तक हजारों युवाओं को न सिर्फ उच्च शिक्षा दी, बल्कि देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी भी दिलाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नवल मद्धेशिया जैसे शिक्षाविद के कारण ही पूर्वांचल के हजारों परिवार आज खुशहाल हैं। श्रेयान कॉलेज अब सिर्फ एक संस्थान नहीं, बल्कि युवाओं के लिए उम्मीद और सपनों का केंद्र बन चुका है।

समारोह का समापन भारत माता की जय और जय हिंद के नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *