सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर पर सदन में बात रखने पर देश मे हो रही सराहना पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा लोकसभा में देश हित मे उठाये गए मुद्दे के तहत सरकार को आड़े हाथ लेने पर और जनता की समस्याओं को सदन में उठाने पर बेल्थरारोड जिला पंचायत के डाकबंगला में सपा के विधानसभा के अध्यक्ष शमसाद बासपारी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के इस कदम की सराहना करते हुए  गाजे बाजे के साथ खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद के निचले सदन में विशेष चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला हुआ और इसके 17 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया, जबकि देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसके लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर नहीं बल्कि ऑपरेशन तंदूर चाहता था। उन्होंने कहा, देश में इतना गुस्सा था कि वह चाह रहा था कि आतंकवादियों को लाकर उसी तंदूर में डाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा यदि सही है तो इसका मतलब है कि हमने सैन्य और कूटनीतिक फैसला लेने की स्वतंत्रता खो दी। सांसद द्वारा देशहित मे सदन में उठाए गए मुद्दे को लेकर हो रही देश मे हो रही सराहना से गदगद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलापंचायत डाकबंगले में एक कार्यक्रम के माध्यम से सांसद को बधाई देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग रुद्रप्रताप यादव, प्रदेश सचिव राजन कनौजिया, पूर्व नगर चेयरमैन अनिल गुप्ता, शिब्बू,  इरफान अहमद, राजनाथ यादव, जनार्दन यादव, बब्बन यादव, छोटेलाल राजभर, विनोद कुमार पप्पू, अशोक पासवान, अमरजीत यादव, गोपाल यादव, अंगद यादव, सज्जन पासवान, फाइटर, नन्हे भाई, शमीम अहमद सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *