नही रहे पूर्व विधायक हरदेव राम !

बिल्थरारोड। क्षेत्र के फरदहा उर्फ पूरा गांव निवासी पूर्व विधायक हरदेव राम 89 वर्ष का निधन लखनऊ स्थित उनके आवास पर हो गया। निधन का समाचार मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे रहे थे। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और जनकल्याण को समर्पित किया। उन्होंने गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ी और हमेशा उनके उत्थान के लिए कार्य किया।1980 से 1989 तक जनपद की रसड़ा सीट से काग्रेस के विधायक रहे और इस दौरान विधानसभा की कई विधायी संबंधित समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान माननीय पूर्व मुख्यमंत्री वी पी. सिंह, श्रीपति मिश्रा, वीर बहादुर सिंह और नारायण दत्त तिवारी के मुख्यमंत्री काल में उनकी गिनती सक्रिय विधायकों में होती थी। उन्होंने विधानसभा में कई विधायी कार्यों योगदान दिया। वे सरल मृदुभाषी, मिलनसार स्वभाव और दृढ़ संकल्प के कारण वह सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र शोक की लहर व्याप्त है।
