वासंतिक नवरात्र पर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पर अनाधिकृत रूप से मुर्गा, मीट और मछली बेचने पर पूर्णतः रोक

बिल्थरारोड। वासंतिक नवरात्र के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पर , मुख्य मार्ग पर अनाधिकृत रूप से मुर्गा, मीट और मछली बेचने पर नगर पंचायत द्वारा पूर्णतः रोक लगा दिया गया है। नगर पंचायत द्वारा जिसकी प्रेषित प्रतिलिपि सम्बंधित अधिकारी व जिला ,तहसील प्रशासन को भेज दी गयी है। नगर पंचायत द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक चैत नवरात्र के अवसर पर नगर पंचायत सीमान्तर्गत कही भी मीट, मुर्गा और मछली की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से बेचते हुए पाया जायेगा उसके खिलाफ कानूनी करवाई की जायेगी।

