भागलपुर पुल से युवक ने लगाई छलांग, बैग और आधार कार्ड मिला, तलाश में जुटी पुलिस


बिल्थरारोड। गुरुवार दोपहर भागलपुर पुल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मऊ जनपद के लखनौर मर्यादपुर निवासी एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पुल पर युवक का बैग और आधार कार्ड बरामद होने के बाद उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुछ देर तक पुल पर खड़ा रहा और अचानक नदी में कूद गया। मौके पर जुटे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर उभांव थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया। नदी का तेज बहाव और गहराई गोताखोरों के लिए चुनौती बनी हुई है।

युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के अनुसार, वह सुबह घर से निकला था लेकिन कहाँ और क्यों गया, इसकी जानकारी नहीं थी। घटना की खबर मिलते ही परिवारजन भी बदहवास हालत में पुल पर पहुँच गए।

पुलिस हर पहलू से मामले की जाँच कर रही है, वहीं आसपास के इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ जारी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *