एक सप्ताह से काले बन्दर का आतंक दर्जन भर लोगो को काट चुका है

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर के धरहरा में एक सप्ताह से काले बन्दर के आतंक से लोगो मे दहशत व्याप्त है। मंगलवार के सुबह काला बन्दर के काटने से 40 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा हल्दीरामपुर के धरहरा निवासी शशिकांत त्रिपाठी पुत्र चन्द्रभूषण त्रिपाठी सुबह में खेत के तरफ जा रहे थे इसी बीच काले बन्दर ने पीछे से हमला कर दिया और बाए पैर में दो – तीन जगह दाँत से काट दिया । शशिकांत के चिल्लाने पर लोगो ने शोर मचाया इसके बाद बन्दर भाग गया। परिजन घायल शशिकांत त्रिपाठी को सीएचसी सीयर ले गए जहाँ उसका इलाज किया गया। काले बन्दर के आतंक से ग्राम वासी सहमे हुए है। एक सप्ताह में लगभग दर्जन भर लोगो को यह बन्दर काट चुका है। ग्रामीणों ने समाचार पत्र के माध्यम से बन्दर को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। गांव के समाजसेवी प्रशांत पाठक ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी पोर्टल के माध्यम से दे दी है।
जिससे लोगो को इस आतंकी बन्दर से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *