सातवें चरण जब वोट पड़ेगा तो भारतीय जनता पार्टी वाले सात समंदर पार चले जायेंगे- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
बिल्थरारोड। सलेमपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर के समर्थन में नगर के जीएम ए एम इन्टर कालेज के मैदान में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए कहा कि जनता का आभार व्यक्त किया। कहा कि इंडिया गठबंधन का पश्चिम से जीत की हवा चली है और छठवें चरण के मतदान में जो इंडिया गठबंधन को मत पड़े है भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो चुका है बलिया में जनता को जो गुस्सा है उसका भारतीय जनता पार्टी सामना नही कर पायेगी। बीजेपी जो 400 पार का नारा दिया है वह 400 के पार चली गयी है। केवल 143 सीट ही जीत पाएंगे। कहा कि किसानो को लाभ नही मिल रहा है। महंगाई बढाकर किसानों को परेशान कर दिया है । किसानों की खाद चोरी की। किसानों को मजबूर किया कि डीएपी जब मिलेगी जब नैनो यूरिया खरीदोगे तब डीएपी मिलेगा। इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि किसान भाइयों का कर्ज माफ होगा।किसानों के हित मे एमएसपी कानून लागू करेंगे। नौजवानों को डबल ईंजन की सरकार ने नौजवानों के परीक्षा देने के बाद पेपर लीक हो गया। पेपर लीक करने वालो पर बीजेपी का बुलडोजर नही चला। बीजेपी कि सरकार ने नौजवानों के जीवन बर्बाद करने का काम किया। सेना में भर्ती होने की तैयारी करने वाले नौजवानों के लिए चार साल की नौकरी कर दी। अग्निवीर योजना सरकार बनने पर समाप्त करेंगे और पक्की नौकरों मिलेगो। उम्र भी बढ़ाया जायेगा। 60 लाख परीक्षा से बंचित नौजवानों के परिवार के लोग के मत बीजेपी के खिलाफ पड़ेगा। भाजपा संविधान बदलकर आरक्षण हटाना चाहते है। यूपी की जनता संविधान बदलने वालों को बदलने जा रही है।डर से उनकी भाषा बदल गयी है। उनकी जुबान भी लड़खड़ा गयी है। सातवे चरण जब वोट पड़ेगा तो भारतीय जनता पार्टी वाले सात समंदर पार चले जायेंगे। वैक्सीन लगवाकर जान को खतरा पैदा कर दिया है। जिस कम्पनी से वैक्सीन लगवाई उससे पैसा वसूला है। मिट सप्लाई करने वाली कम्पनी से चंदा लिया। इस बार जनता मन की बात नही संविधान की बात सुनने चाह रही है। भाजपा का सफाया हो गया है। इस अवसर पर रामबिलास कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री व विधायक जियाऊदीन रिजवी, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, महेन्द्र राजभर, सन्तोष राम, कांग्रेस के उमाशंकर पाठक, श्रीराम यादव, समशाद बसपारी, बब्बन यादव, रुद्रप्रताप यादव, अंगद यादव , गीता देवी सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।



