बेल्थरारोड नगर पंचायत के रामलीला मैदान स्थित पोखरे में चोरी से मछली पालन हेतु मुमताज अहमद द्वारा मछली का बच्चा छोड़े जाने पर अधिशासी अधिकारी ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ उभांव थाने में दिया तहरीर

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 5 रामलीला मैदान के समीप स्थित सार्वजनिक पोखरे में नगर के एक व्यक्ति द्वारा मछली पालन हेतु चोरी से मछली का बच्चा छोड़े जाने पर अधिशासी अधिकारी ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ उभांव इंस्पेक्टर को तहरीर देकर आवश्यक करवाई की मांग किया है। इस पोखरे पर छठ पर्व भी किया जाता है। जो लोगो के आस्था का केंद्र भी है। नगर पंचायत के अधिशासी द्वारा द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर के वार्ड नम्बर 5 रामलीला मैदान स्थित सार्वजनिक पोखरे में नगर के वार्ड नम्बर 1 अजीमबाग निवासी मुमताज अहमद पुत्र फौजदार अहमद हाल मुकाम मुसाफिर खाना वार्ड नम्बर 5 द्वारा चोरी से मछली पालन करने के लिए मछली का बच्चा छोड़ दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर नगर के कर्मचारियों द्वारा जब मुमताज अहमद से कहा गया तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि कोई हमे रोक नही पायेगा, हम मछली पालन करेंगे। जबकि पोखरे का मामला दीपेंद्र आदि से राजस्व न्यायालय लखनऊ में विचाराधीन है। इसके बावजूद भी अन्य व्यक्ति मुमताज अहमद द्वारा जबरजस्ती दबंगई से पोखरे में मछली छोड़ा गया है। अधिशासी अधिकारी ने मुमताज अहमद के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कानूनी करवाई करने का मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *