बेल्थरा रोड जयसवाल समाज के लोगों ने मनाया होली मिलन समारोह !

बेल्थरारोड (बलिया)। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल ने कहा कि होली का पर्व एक दूसरे के टूटे दिलों को जोड़ने का पर्व है। इससे हमारी सांगठनिक एकता को जहां बल मिलेगा, वहीं हमारे समाज के बीच प्रेम की दरिया को धार भी मिलेगी। और इसके बल पर छोटी से लेकर बड़ी सफलता तक आसानी से पाने में कामयाब होगें।
स्थानीय जायसवाल धर्मशाला में सोमवार की शाम जायसवाल समाज की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह के मौके पर नगर पालिका रसड़ा के चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
आप बीती सघर्षो की चर्चा करते हुए कहा कि आपसी एकता के बल पर ही हम एक होकर रसड़ा का परिणाम बदलने में सफल सावित हुए हैं। उसी प्रकार यहां भी एक जुटता का परिचय सभी को देनी चाहिए, तभी आप अपने अपने मकसद में कामयाब हो सकेगें। उन्होने सभी को होली मिलन समारोह में होली की बधाई दी।
नगर पंचायत सिकन्दरपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कहा कि समाज को एक साथ एकत्र करने के लिए ऐसे समारोह एक बहाना होते हैं, किन्तु उसके पीछे दो टूटे हुए दिल को जोड़ने में मदद मिलती है। होली मिलन तो मात्र एक बहाना है। आप चाहें तो निरन्तर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहे, इससे आपसी एकता न कभी कमजोर होगी और न हम एक दूसरे से दूर हो सकेगें। उन्होंने सिकन्दरपुर में अपने किये गये संघर्षो के बारे में विस्तार से साझा किया, और कहा कि किस तरह विपक्ष ने उन पर लाठियां चलवाया व चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश भी की थी। कहा कि समाज मजबूत रहेगा तभी वह राजनैतिक व आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों से भी प्रेम भाव विकसित करने का आह्वान किया।
भारतीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू ने सभी को होली मिलन की बधाई देते हुए कहा कि आपसी एकता को बल मिला तो रसड़ा एवं सिकन्दरपुर की चुनाव की तर्ज पर निश्चित रूप से आने वाले समय में बेल्थरारोड में इतिहास बदलने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवता सहस्रबाहु अर्जुन व कुलगुरु बलभद्र भगवान के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि विनय शंकर जायसवाल व विशिष्ट अतिथि सिकन्दरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सभी ने अपने कुल गुरु की आरती भी की।
इस मौके पर समाज के युवा पीढ़ी की शादी व्याह कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सत्यनारायण जायसवाल व कन्हैया लाल जायसवाल (के.एल. जी) को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने फूलों की होली के साथ अबीर व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाईयां दी।
समारोह में मुख्य रुप से लाला केदारनाथ, दिनेश जायसवाल, डा. जगदीश जायसवाल, गिरिश चन्द जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, नन्द लाल जायसवाल, काशीनाथ जायसवाल, प्रेम चन्द जायसवाल, विनोद कुमार पप्पू, अजय जायसवाल उर्फ गुड्डू, अनूप जायसवाल, आलोक जायसवाल, प्रवीण कुमार, गुलाब चन्द भोलू, सुभाष चन्द जायसवाल, शनि जायसवाल, संजय जायसवाल, विशाल कुमार टिल्लू, मनोहर जायसवाल, अमित जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रतन जायसवाल एवं सफल संचालन जायसवाल समाज के महामंत्री एवं पूर्व युवा सभासद सुनील कुमार टिंकू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *