उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर में एक युवक ने गले मे रस्सी का फंदा लगा कर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में सोमवार की रात्रि पत्नी विवाद के बाद एक 32 वर्षीय युवक ने छत में लगे हुक के सहारे गले मे रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी मंगलवार के भोर में हुई । इसकी सूचना तुरन्त उभांव पुलिस को दी। सूचना के बाद दल बल के साथ पहुँचे उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव निवासी इन्द्रजीत यादव 32 वर्ष पुत्र बलिराम यादव शराब के नशे की हालत में सोमवार की रात्रि में लगभग साढ़े 12 बजे आये और पत्नी से आपस मे झगड़ा करने लगे। विवाद के बाद पत्नी कमरे से बाहर सोने चली गयी। इसी बीच इन्द्रजीत यादव कमरे में सो गया। मंगलवार के भोर में जब कोई आहत नही मिला तो परिजन आवाज दिए तब भी नही जगा तो जंगले से देखा तो छत में लगे हुक के सहारे दुपट्टा से गले मे फंदा लगाकर लटका देख परिजन आवाक रह गए। इसकी सूचना तुरन्त उभांव पुलिस को दी। सूचना मिलते उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव दलबल के साथ पहुँचकर दरवाजा तोड़कर युवक के शव को नीचे उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। परिजनों के अनुसार इन्द्रजीत शराब के नशे का आदि था। और पैन की दुकान चलाता था। इसके दो लड़का और दो लड़की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
