बिल्थरा रोड दुर्गा मंदिर बिचला पोखरा मानस मंडल का 27 वां वार्षिक उत्सव संपन्न




बिल्थरारोड /श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण, बिचला पोखरा पर आयोजित श्री दुर्गा मंदिर मानस मंडल का 27 वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा व भक्ति के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके पूर्व मंदिर पर रामचरित्र मानस पाठ की पूर्णाहुति एवं हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
नगर की हृदय स्थली रामलीला मैदान, बीचला पोखरा स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा मंदिर मानस मंडल द्वारा आयोजित 27 वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान अखण्ड श्री रामचरित्र मानस पाठ सम्पन्न हुआ। मानस पाठ के पूर्ण होने के पश्चात इसकी पूर्णाहुति एवं हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हवन-पूजन में नगर के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, प्रशांत जयसवाल मंटू ,दुर्गा प्रसाद मधुलाला, सुनील कुमार टिंकू, रतन लाल जायसवाल, गुलाब चंद जायसवाल, राम मनोहर गांधी, मृत्युंजय गुप्ता, अमित जायसवाल ,आकाश कुमार भोला, विनय वर्मा, किशन वर्मा, रंजीत गुप्ता, आशुतोष, मंटू, पंकज, सोनू ,अजीत वर्मा आदि प्रतिष्ठित लोग भक्ति भाव से शामिल रहे। हवन सम्पन्न होने के बाद रात को कुमारी कन्या पूजन हुआ। जिसमें 9 कन्याओं को मां दुर्गा के रूप में सजाकर उनकी पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद का भोग लगाया गया। कुमारी कन्याओं को प्रसाद का भोग के पश्चात प्रसाद वितरण एवं रात्रि जागरण भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम मंदिर के पुजारी निकेत तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
