तहसील अधिवक्ता सभागर में आजादी के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली की अध्यक्षता में देश की आज़ादी केमहान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर अधिवक्ताओ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।तदोपरांत एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई जिसमें अधिवक्ता साथियों और समाजसेवीयो द्वारा उनको याद करते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर  एशोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमानुल हक़ अब्बासी ,एडवोकेट परवेज कमाल पाशा ,एडवोकेट शम्भू नाथ, एडवोकेट विरेन्द्र यादव, एडवोकेट अतुल प्रकाश यादव ,एडवोकेट मुहम्मद मुजाहिद, एडवोकेट रिजवान विजेता, मारकंडेय सिंह, देवेंद्र गुप्ता ,एडवोकेट कृष्ण कांत यादव आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व मंत्री राशिद कमाल पाशा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *