बिल्थरा रोड में अकीदत के साथ मनाई गई ईद क्षेत्रीय विधायक ने दी बधाई


ईद के अवसर पर क्षेत्र के सभी ईदगाह में 6:45 से 7:15 बजे तक ईद उल फितर की नमाज की अदायगी की गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर खुशी का इजहार किया। कोरोना महामारी के चलते 2 साल तक ईदगाह में नमाज पढ़ने से वंचित रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह सुअवसर मिला था। ऐसे में उनकी खुशियों में दोगुना वृद्धि नजर आ रही थी। क्षेत्रीय विधायक ने भी ईदगाह पहुंच कर मुस्लिम बंधुओं को बधाइयाँ दी।
बिल्थरारोड में ईद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोरोनाकाल के चलते पिछले दो साल तक ईद की नमाज भी ईदगाह पर नहीं हो सकी। यहां तक कि जहां हुई तो वहां भी संख्या बहुत ही सीमित थी। ऐसे में इस बार मुस्लिम समुदाय में ईद की नमाज को लेकर काफ़ी उत्साह था। सुबह से ही लोग नये नये कपड़े पहन कर ईदगाह की तरफ जाते दिखे। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम सुबह ही ईदगाह पर पहुंच गए थे तथा नमाज अदा करने आ रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दे रहे थे।
ईद को लेकर मुस्लिम बंधुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। वह एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। सोशल मीडिया पर भी ईद की बधाइयाँ का सिललिसा जारी था। क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के स्थापित करने के लिए सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस, उभांव एसएचओ अविनाश सिंह, सीयर चौकी प्रभारी मदनलाल भी सीयर पुलिस चौकी के आसपास नजर आ रहे थे।
नीलेश दीपू
