स्केच पेंटिंग बनाने वाली सपना के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की


बिल्थरारोड। क्षेत्र के चौकियामोड़ की रहने वाली मद्धेशिया समाज की 15 वर्षीय कक्षा 11 की जी. एम. ए.एम. इंटर कॉलेज की छात्रा सपना गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व प्रदेश अध्यक्ष मध्यदेशीय वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश दिनेश कुमार गुप्त का स्केच पेंटिंग बनाकर उनके आवास पर जाकर पेंटिग भेंट की। चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त होनहार बेटी के प्रतिभा को देखकर बहुत खुश हुवे व गौरवान्वित महसूस किये । उन्होंने कहा कि सपना के अंदर बहुमूल्य प्रतिभा है । यह आगे चलकर प्रदेश में नाम रोशन करेगी। सपना को आशीर्वाद देते हुवे उज्जवल भविष्य की कामना की।
