सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर पैथोलॉजी , एक्सरे और ऑक्सीजन की सुविधा होने से प्रतिदिन 5 सौ से 6 सौ मरीजों की हो रही है भीड़

बिल्थरारोड । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर की अच्छी चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर बलिया, मऊ और देवरिया जिला के समीपवर्ती गांवों के भारी संख्या मे मरीज आ रहे है।अस्पताल पर प्रतिदिन पांच सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया जाता है। अधीक्षक डॉ आरके सिंह ने बताया कि अस्पताल में निःशुल्क पैथालॉजी जांच और एक्सरे होने के अलावा मरीजो के लिए आक्सीजन की व्यवस्था है। जिन मरीजो को आक्सीजन की आवश्यकता होती है तुरन्त आक्सीजन प्लांट के माध्यम से 24 घण्टे वार्डो में पाइम्प लाइन के माध्यम से आक्सीजन उपलब्ध होती है। साथ ही आक्सीजन सिलेंडर भी अतिरिक्त में रखा गया है। यहाँ पर कुल दो ही डॉक्टर है।अधीक्षक और दो महिला डॉक्टर को मिलाकर कुल तीन डॉक्टर है। रोज पांच सौ से अधिक ओपीडी प्रतिदिन होती हैं।उल्लेखनीय है कि ओपीडी में रोजाना 5 सौ से अधिक मरीज आते हैं। लेकिन चिकित्सकों की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।अस्पताल में अधीक्षक द्वारा भीषण गर्मी में मरीजों की परेशानियों को देखते हुए कूलर और पंखे के साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन सीएचसी स्तरीय सुविधाएं नहीं मिलती। मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल पर कम से कम 6 चिकित्सक होने चाहिए। इसके साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, आंख, सर्जन आदि की कमी है। फिर भी अकेले सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह 300 से 400 ओपीडी प्रतिदिन करते है। इसके बावजूद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि और अधिकारी सीएचसी सीयर पर डॉक्टरों की कमी के प्रति कोई रुचि नहीं ले रहे।
