उभांव थाना क्षेत्र के बनकरा गांव में आकाशीय बिजली से एक युवती की मौत व तीन महिलाएं गम्भीर रूप से झुलसी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बनकरा गांव में शुक्रवार के अपराहन बाद लगभग 3 बजे खेत मे धन की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक 20 वर्षीय लड़की की मौत हो गए जबकि तीन महिलाएं गम्भीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनकरा गांव निवासी निशा 18 वर्ष पुत्री श्रीराम राजभर, प्रियंका 18 वर्ष पुत्री सन्तोष राजभर, लालबुचि 45 वर्ष पत्नी सन्तोष राजभर , आशा देवी 52 वर्ष पत्नी श्रीराम राजभर अपने खेत मे धान की रोपाई कर रहे थे । इसी बीच गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी जिसके चपेट में सभी आ गए। जिसे आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से झुलसे प्रियंका, लालबुचि, और आशा का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *