पति को प्रेमिका से बात करने से मना करना पत्नी को महंगा पड़ा, पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव में पति को गैर महिला से मोबाइल पर बात करने से मना करना महंगा पड़ गया। पति ने पत्नी को मार पीटकर घायल कर दिया जिसका इलाज सीएचसी सीयर पर कराया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। जानकारी के अनुसार बिठुआ गांव निवासी मोहम्मद नौशाद अपनी पत्नी शहनाज परवीन 42 वर्ष, पुत्र अलफला 10 वर्ष, पुत्री अलफलक 9 वर्ष के साथ रहता है। अभी 4 माह पूर्व वह सऊदी अरब से नौकरी करके वापस घर आया है। पत्नी व बच्चों के अनुसार नौशाद का सम्बंध किसी अन्य महिला से है जो अक्सर मोबाइल पर उससे बात करते रहते है। इसका जब विरोध किया गया तो नौशाद अपनी पत्नी शहनाज परवीन पर आग बबूला हो गया और पत्नी को मार पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों द्वारा बीच बचाव किया गया। इसके बाद नौशाद घर से बाहर चला गया। पत्नी ने एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी सीयर पहुँचकर उपचार कराया।

