थाना नगरा पुलिस ने मु0अ0सं0 206/23 धारा 498A, 304B भादवि व 3/4 DP Act से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार ।

बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया एस. आनन्द द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल के नेतृत्व में दिनांक 28.06.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0206/23 धारा 498A, 304B भादवि व 3/4 DP Act की वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था जिसके क्रम में बुधवार को उ0नि0 छुन्ना सिंह मय हमराह हे0का0 संजय सिंह, म0आ0 निधि शुक्ला के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/ वारण्टी के क्षेत्र में मामूर थे कि इसी बीच मुखवीर की सूचना पर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता चन्द्रावती देवी पत्नी नाथू शर्मा निवासी ग्राम भगमलपुर वार्ड नं0 2 थाना नगरा जनपद बलिया को ढ़ेकवारी मोड़ के पास से समय 11.10 बजे हिरासत पुलिस में ले लिया ।पुलिस ने अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 छुन्ना सिंह , हे0का0 संजय सिंह , आरक्षी निधि शुक्ला थाना नगरा बलिया शामिल रहे।
