1665 रुपये में कमर्शियल गैस कनेक्शन, अब डेली रिफिल की भी सुविधा—छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत
बिल्थरा रोड। क्षेत्र के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। ओम गैस एजेंसी के संचालक ओमप्रकाश सर्राफ ने बताया कि अब छोटे दुकानदारों के लिए एक विशेष योजना के तहत मात्र 1665 रुपये में नया कमर्शियल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत ग्राहकों को 5 किलो का भरा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि दुकानदार अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग कर सकते हैं और रिफिल मात्र 665 रुपये में उपलब्ध होगा।
संचालक ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यापारी रोजाना (डेली) रिफिल कराना चाहता है, तो उसे यह सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छोटे व्यापारियों को गैस की कमी की समस्या का सामना नहीं
यह योजना खास तौर पर चाय, नाश्ता, होटल और अन्य खाद्य व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक व्यापारी आधार कार्ड के साथ एजेंसी पर संपर्क कर सकते हैं।
यह योजना छोटे व्यापारियों के लिए सुविधा, बचत और आसान उपलब्धता का बेहतरीन अवसर बनकर सामने आई


