एसआईआर में बिल्थरा रोड की बड़ी उपलब्धि, एसडीएम शरद चौधरी की सक्रिय निगरानी से तहसील पहुँची जिले में तीसरे स्थान पर — 13 बीएलओ सम्मानित
बिल्थरारोड। स्पेशल समरी रिवीजन (एसआईआर) अभियान में बिल्थरा रोड तहसील ने इस बार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी की सक्रिय निगरानी और समय-समय पर की गई समीक्षा के परिणामस्वरूप तहसील ने 70.57 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करते हुए जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी उपलब्धि के तहत सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 बीएलओ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम शरद चौधरी ने सभी बीएलओ की सराहना करते हुए कहा कि—
“आप सभी ने मिलकर समय पर और जिम्मेदारी से काम किया है। आपकी मेहनत की वजह से तहसील ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। आगे भी इसी तरह टीमवर्क के साथ काम करते रहें।”

आज सम्मानित बीएलओ के नाम इस प्रकार हैं:
अंजू यादव, लल्लन प्रसाद, सत्यप्रकाश सिंह, वंदना, लल्लन यादव, सुषिला देवी, प्रियंका, सरोज यादव, दुर्गेश कुमार गुप्ता, नागेन्द्र यादव, रीना देवी, लालमुनी देवी एवं प्रवीण यादव।
एसडीएम ने यह भी कहा कि एसआईआर अभियान की शेष प्रक्रियाओं को भी समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र 100 प्रतिशत लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ सके।
