भाजपा नेत्री रीना राव ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव के द्वारा भाजपा की स्थायी सदस्यता ग्रहण किया।



बिल्थरारोड। विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री रीना राव ने पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव के द्वारा भाजपा की स्थायी सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने रीना राव को भाजपा झण्डा देकर अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया। ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार पर आयोजित एक कार्यक्रम में बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेत्री रीना राव ने जिलाध्यक्ष संजय यादव के द्वारा भाजपा की स्थायी सदस्यता ग्रहण किया। अपने स्वागत से अभिभूत भाजपा नेत्री रीना राव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।सरकार की विभिन्न योजनाओं से आमजन को लाभ मिल रहा है। इस समय भाजपा नेत्री रीना राव बेल्थरारोड विधानसभा में गांव- गांव जाकर लोगो को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बता रही है। अपने मृदुभाषी स्वभाव से जन जन के बीच छायी हुई है। इस अवसर पर प्रबंधक देवेन्द्र सिंह, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, अनिल राय, पंचानन्द राय,अभय तिवारी, पप्पू राय ,सन्तोष आदि मौजूद रहे।
