प्रधानमंत्री मोदी जी ने 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पासकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया- संगीता तिवारी , सांसद रविन्द्र कुशवाहा

बिल्थरारोड। चौकिया- उभांव मार्ग स्थित आदित्य मैरेज हाल में शनिवार को नगर चेयरमैन रेनू गुप्ता के आयोजकत्व में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तरप्रदेश संगीता तिवारी रही।इस मौके पर मुख्य अतिथि संगीता तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल पास करके संसद व विधान सभा मे महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। अब संसद भवन में 181 महिलाएं सांसद बनेगी । अब महिलाओं के लिए किसी भी हक़ की लड़ाई लड़ने में दूसरे की आवश्यकता नही पड़ेगी। वही सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंकर मोदी जी ने सम्मान देने का काम किया है। अन्य दल इस निर्णय से बौखला गए है। वे लोग सिर्फ महिला आरक्षण की बात करते थे कोई पहल नही करते थे। महिला आरक्षण बिल पास हो जानेके बाद लोकसभा , राज्यसभा और विधानसभा में महिला की एक बड़ी संख्या हो जाएगी। बेल्थरारोड नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त , पुर्व मंत्री छट्ठू राम ने सभी अतिथि नारी शक्ति को बड़ा माला पहनाकर सम्मानित किया।इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर, नीतू पांडे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बलिया, अमिता गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गोरखपुर, पूर्व मंत्री छट्ठू राम,पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया, चेयरमैन प्रतिनिधि बेल्थरारोड दिनेश कुमार गुप्ता,मीरा सिंह कार्यक्रम के संयोजक महिला मोर्चा बलिया, सुशीला भारती मंडल अध्यक्ष बेल्थरा रोड, रेनू गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत बेल्थरारोड, रेणु भारती ,मंडल अध्यक्ष सुधीर मिश्रा , मंडल अध्यक्ष शशि चौरसिया,कैप्टन गुलाब मौर्य ,ललन राम ,रामपति राजभर, सखी चंद राजभर, राजकुमार पटेल, विपिन सिंह ,सुनील सिंह, मनोज तिवारी ,मंडल अध्यक्ष मानसिंह पटेल, अस्मिता पटेल ,मोहन प्रधान, उपेंद्र सिंह ,सुरेमन पासवान, प्रमोद सिंह उमा राजभर प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *