बेटी को विद्युत से बचाने में गई दिव्यांग पिता की जान!

गूगल फोटो

बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कड़सर ग्राम में शनिवार की शाम बेटी को बचाने के चक्कर में विद्युत स्पर्शाघात से अंधे अधेड़ पिता की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि कड़सर ग्राम में घनश्याम पाल (58) की पुत्री कल्पना (12) बिजली के पंखे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही कल्पना शोर मचाने लगी। इस दौरान वहीं पास में बैठे उसके अंधे पिता घनश्याम उसे बचाने के लिए पहुंचे। इस बीच कल्पना तो झुलस कर बच गई, जबकि पिता घनश्याम की झुलस कर मौत हो गई। सीएचसी में झुलसी कल्पना का इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *