बेल्थरारोड के विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाकर जिला सचिव बनाये जाने पर इस निर्णय से नाराज होकर शनिवार को इरफान अहमद ने सचिव पद से दिया इस्तीफा


बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के बेल्थरारोड के विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद को अध्यक्ष पद से हटाकर जिला सचिव बनाये जाने पर इस निर्णय से नाराज होकर शनिवार को इरफान अहमद ने सचिव पद से इस्तीफा देते हुए इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भेज दिया। इरफान अहमद ने कहा कि क्षेत्रीय राजनीति में कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठनात्मक कार्य करूंगा। अभी दो दिन पूर्व में इनके विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर बेल्थरारोड विधानसभा सपा के पदाधिकारियों ने लोकसभा सलेमपुर से सपा के प्रभारी पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के उभांव मार्ग स्थित आवास पर पहुँचकर जिलाध्यक्ष के इस निर्णय का विरोध किया था। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लोकसभा प्रभारी व पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर से पुनः विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने के लिए जिलाध्यक्ष से बातचीत करने का आग्रह किया था। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी व उभांव के पार्टी के जोनल अध्यक्ष व पूर्व ग्रामप्रधान संजय यादव ने कहा कि इरफान अहमद के नेतृत्व में पार्टी हर बार बेल्थरारोड से चुनाव जीतती रही है। कोई कार्यकर्ता इनका विरोध नही करता है। ऐसे में इन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद से क्यो हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें पुनः विधानसभा अध्यक्ष नही बनाया गया तो विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर, कोआपरेटिव सीयर के डायरेक्टर रूद्रप्रताप यादव, मतलूब अख्तर, अंगद यादव, रामाश्रय यादव उर्फ फाइटर,निशानी, राजनाथ यादव, अनिल यादव, रबीन्द्र यादव पूर्व डाइरेक्टर कोऑपरेटिव ,दानिश भाई आफताब अहमद ,ओमप्रकाश यादव, पूर्व क्षेत्रीय महासचिव पतिराम यादव, जोनल अध्यक्ष अमलेश कन्नौजिया ,सेक्टर अध्यक्ष शशिकान्त यादव, मुन्ना यादव, अभय यादव, उमेश चौरसिया प्रधान, सचित यादव, पारस यादव, विनोद यादव, अनिल यादव पूर्व प्रधान ,विजय यादव प्रधान आदि मौजूद रहे।
