सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल पिपरौली में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा!

बिल्थरारोड। सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल, पिपरौली बड़ागांव का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को विद्यालय परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्रीकांत यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से बच्चों ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान बच्चों ने रामचरितमानस पर आधारित “हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम” की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा राष्ट्रगीत, समूह नृत्य, लोकनृत्य, स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम, नाटक एवं कव्वाली जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यालय की कम समय में हुई प्रगति की सराहना करते हुए इसका श्रेय विद्यालय प्रबंधन और डायरेक्टर को दिया।
वहीं मोहन सिंह वर्मा ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के सिटी ब्रांच एवं मेन ब्रांच पिपरौली के कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार यादव द्वारा मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रबंधक श्रीकांत यादव ने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव अंगद यादव, रुद्रप्रताप यादव, आनंद यादव, प्रमोद यादव, एडवोकेट देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की प्रिंसिपल संहिता सिंह, वाइस प्रिंसिपल अमरजीत कुमार, शिक्षकगण एवं अभिभावक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *