पेड़ पर लटका मिला! युवक का शव

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव के पुरवा जयनगर में रविवार की सुबह शोकहरण यादव (47) पुत्र रामदेव यादव का शव बरगद के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देख हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गयी। चार भाइयों में शोकहरण सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है।

बताया जा रहा है कि जयनगर निवासी शोकहरण यादव (47) पुत्र रामदेव यादव मानसिक रूप से बीमार था। शोकहरण कहीं बाहर नौकरी करता था, लेकिन जब भी तबीयत खराब होती थी, घर आ जाता था और स्वस्थ्य हाेने के बाद वह नौकरी पर चला जाता था। करीब 6 महीने से वह घर पर ही रहकर इलाज करा रहा था। रविवार को तड़के वह घर से बाहर निकला। सुबह गांव से थोड़ी दूर बगीचे में बरगद के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका शोकहरण का शव देख लोग दंग रह गये। लोगों ने उसके घर सूचना दी। परिजनों को विश्वास में लेकर गांव के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिये ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *