समाजवादी विचारधारा के प्रतीक मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, आद्याशंकर यादव ने किया माल्यार्पण !
बिल्थरारोड (बलिया)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आद्याशंकर यादव जी ने विधानसभा बिल्थरारोड स्थित टंगुनिया आवास पर पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।






इस अवसर पर नेताजी ने मुलायम सिंह यादव जी के संघर्षों और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सच्चे समाजवादी विचारक, किसान पुत्र और गरीबों, वंचितों तथा पिछड़ों की मज़बूत आवाज़ थे। उन्होंने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा को समर्पित रहा। मुलायम सिंह यादव जी हमें यह प्रेरणा देते हैं कि राजनीति सत्ता नहीं, समाज सेवा का माध्यम होनी चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इरफ़ान अहमद, प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) रूद्र प्रताप यादव, एडवोकेट डॉ. गौरव शंकर यादव, जमील अंसारी, अनिल कुमार यादव (पूर्व प्रधान), वैभव शंकर यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता सभा सपा), सोनू यादव (सोनाडीह), सुरेंद्र पाण्डेय, लाल बहादुर शर्मा, मन्नू यादव, डॉ. सौरव शंकर यादव, विजय शर्मा, विनय मौर्या, धनंजय यादव, उत्पल दत्त मौर्या, पवन शर्मा, इंजीनियर सुजीत कुमार बौद्ध, अनमोल पाण्डेय, हरिलाल राजभर, सुनील कुमार, राहुल यादव, विमलेश यादव, बरखु राजभर, विनोद यादव गौरी, मुकेश राजभर, संजय यादव, लाल साहब राजभर, गोरख यादव, मुहहर्म, बृजेश, बुचन राजभर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के आदर्शों और समाजवादी विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया।
