बलिया बीएसए की बड़ी कार्रवाई : प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक सस्पेंड
बलिया। बीएसए मनिराम सिंह ने एक प्रधानाध्यापक समेत तीन अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एक साथ तीन शिक्षकों के निलंबन से विभागीय गलियारे में हड़कम्प मच गया है। बीएसए ने यह कार्रवाई औचक निरीक्षण में अनुपस्थिति के साथ ही गंभीर शिकायत मिलने पर की है।
शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रावि चौहान बस्ती रामपुर का निरीक्षण बीएसए ने 19 सितम्बर 2022 को किया था। शिकायत मिली थी कि उक्त विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापिका अर्चना कभी-कभी स्कूल आती है और हस्ताक्षर बनाकर चली जाती है। निरीक्षण के समय उपस्थित पंजिका पर सहायक अध्यापिका अर्चना का हस्ताक्षर था, पर वह नहीं थी। इस शिकायत को गंभीर मानते हुए बीएसए ने शिक्षिका को सस्पेंड करते हुए कन्या प्रावि गढ़िया से सम्बद्घ कर दिया है। मामले की जांच बीईओ मुरलीछपरा को सौंपी गई है।
