गढ्ढे में तब्दील बासपार बहोरवा सड़क का निर्माण कार्य शुरू

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बासपार बहोरवा रोड की सड़क के गड्ढे में तब्दील होने व जलजमाव की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन शनिवार को एक्शन मूड में आ गया। और सीसी सड़क बनने का निर्माण कार्य शुरू हो गए। जिससे लोगो मे खुशी व्याप्त है। पूर्व में इस सड़क के निर्माण के लिए जिला पंचायत सदस्य वार्ड नम्बर 24 दिनेश यादव (फौजी) ने तहसील दिवस पर अधिकारियों को पत्रक के माध्यम से रोड मरम्मत कराने के लिए अवगत कराया। वही ग्राम प्रधान कन्हैया लाल माली एवं शाहिद समाजवाद ने पत्राचार कर सड़क निर्माण के लिए काफी प्रयास किया। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया द्वारा अपने कार्यकाल में इस सड़क के निर्माण के लिए धन स्वीकृत कराया था। जिसका टेण्डर भी पड़ गया था। किन्तु विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने के कारण रुक गया। आज समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के पहल पर सड़क का सीसी निर्माण कार्य शुरू हो गया। सड़क के बन जाने के बाद लोगो को अब दुष्वारियों का सामना नही करना पड़ेगा।
