चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे- विधायक जयप्रकाश अंचल



बिल्थरारोड। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्व0 चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयन्ती शुक्रवार को नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर सपा नेताओं द्वारा मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सपा नेताओं द्वारा चौधरी चरण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वे जीवन प्रयन्त किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया। और पटवारी प्रथा को समाप्त करते हुए सभी को समान अधिकार देने का काम किया। उन्होंने चरण सिंह को युग दृष्टा बताया और कहा कि उन्होंने किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि चरण सिंह गरीबो, मजलूमो , किसानों के नेता थे। आज हम लोगो को उनकी कमी खल रही है। वक्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव, राजन कनौजिया, रुद्रप्रताप यादव, बब्बन यादव , आनन्द यादव, बसन्त यादव, रामाश्रय यादव, प्रशान्त कुमार जायसवाल मन्टू, सुनील कुमार टिंकु,पिंटू यादव, अंगद यादव, सोनू यादव, फाइटर, पतिराम यादव, आफताब सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
