कांग्रेस जनों ने समाजसेवी डॉ टीएन मिश्रा के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा का किया आगाज

बिल्थरारोड। देश के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आमजन के साथ रविवार को आजादी की गौरव यात्रा का आगाज समाजसेवी डॉ टीएन मिश्रा के नेतृत्व में चौकियामोड़ से शहीद स्मारक अखोप तक पैदल मार्च कर किया गया। कांग्रेस जनों ने शहीद स्थल पर पहुँचकर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। साथ ही अखोप व चरौवा पहुँचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया। आजादी की इस गौरव यात्रा में अखण्ड प्रताप सिंह, कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी गीता गोयल, अतुल प्रकाश यादव, अवधेश यादव, लालूराम मिर्धा, सदानन्द यादव, सन्तोष, चुलबुल सिंह, मनीष कुमार पाण्डेय, संजय तिवारी, अमरजीत सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *