नगर व क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आजादी का महापर्व, 76 वा स्वतंत्रता दिवस
बिल्थरारोड। आजादी के 75 साल पूरे होने पर आज देश मे 76 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर व क्षेत्र में लोगों में उत्साह रहा। इस दौरान विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों पर झंडारोहण की धूम रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तथा बेल्थरारोड जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहमान द्वारा व बीबीडी स्मार्ट बाजार के चेयरमैन प्रवीण नारायण गुप्त द्वारा ऊँट, घोड़े के साथ व डीजे पर बजता देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने झंडारोहण किया। चेयरमैन ने इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हु कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विश्व पटल पर छाया हुआ है। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में विद्यालय के प्रिंसिपल जेआर मिश्रा, नवजीवन इंग्लिश स्कूल पर प्रिंसिपल ग्रेसी जान,एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर में विद्यालय चेयरमैन प्रतीक राज सिंह, सेंट्रल पब्लिक स्कूल पर प्रबन्धक सतीश दुबे ने झंडारोहण किया। फतेह बहादुर सिंह शिव शंकर सिंह महाविद्यालय पर विद्यालय प्रबंधक रविशंकर सिंह पिक्कु, स्व0 केशव प्रसाद पीजी कालेज ससना बहादुरपुर में प्रबन्धक इन्द्रप्रताप सिंह इन्नू, डीएवी इंटर कॉलेज पर प्रबन्धक रितेश जायसवाल ने झंडारोहण किया। श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, देवेन्द्र पीजी कॉलेज पर झंडारोहण किया गया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम, थाना उभांव पर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, सीयर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी मदनलाल के साथ ही अन्य सरकारी कार्यालयों में उनके प्रभारियों द्वारा झंडारोहण किया गया।






