सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार




बिल्थरारोड। सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में क्रिसमस पर्व से एक दिन पूर्व शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक मेधा से शमा बांध दिया। क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह के जन्म जीवन और उनके बलिदान की कहानी बयां करता है। इस दिन प्रभु यीशु के सामने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हुए इंसान अपने जीवन को एक बार फिर से नए सद्कर्मों के रास्ते पर ले जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उपहार बाटा और रंगारंग कार्यक्रम और झांकियों से क्रिसमस पूर्व जश्न में समा बांध दिया नृत्य ने विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र -छात्राओं सहित उपस्थित अन्य लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के बच्चों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में मरीजो को फल वितरित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ जे आर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाप व बच्चे मौजूद रहे।
