कवि व समाजसेवी अरशद हिंदुस्तानी ने क्रिसमस त्योहार पर बच्चों को कॉपी – कलम वितरित किया


बिल्थरारोड। पूरे देश मे शिक्षा एक समान करने को लेकर दिल्ली तक साइकिल चलाकर मुहिम छेड़ने वाले कवि व समाजसेवी अरशद हिंदुस्तानी ने ग्रामसभा बहोरवा खूर्द मे अपनी टीम के साथ क्रिसमस त्योहार के अवसर रविवार को गरीब असहाय बच्चों को कापी व कलम बाटकर बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गरीबी मिटाने का सबसे बड़ा उपाय शिक्षा है ,जीवन में सफलता की कुंजी शिक्षा है । कॉपी कलम मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान शेख़ ग्यास अहमद उर्फ बिड्डू भाई ,हरिकेश प्रसाद, मोहम्मद जफर, राहुल लाल भारती, देवनारायण प्रसाद, रजनीश कुमार, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
