बिल्थरा रोड त्रिमुहानी पर नवनिर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

बिल्थरा रोड-, चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित नवनिर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा उर्फ बबलू (ग्रीन प्लाई) ने की।

बैठक का शुभारंभ जय माता दी के जयकारे के साथ किया गया। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई।

भव्य पंडाल और सुरक्षा पर जोर –

अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से लगातार मां दुर्गा की पूजा का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष पंडाल की विशेष लाइटिंग, भव्य सजावट और आकर्षक प्रतिमा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक है। प्रबंधक डॉ. दीनानाथ और मंटू जायसवाल ने व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

महामंत्री नीलेश दीपू और कतवारू मौर्य ने बताया कि पूजा के दौरान भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष भोला गुप्ता ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

ये रहे मौजूद –

बैठक में संस्थापक सदस्य रणजीत सिंह , संरक्षक जगदीश मधेशियों, सभासद परवेज हमजा, रामकुंवर सिंह, रवि सिंह, मुकेश शर्मा, वीरेन्द्र मौर्य, पिंटू त्रिपाठी के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी नवीन शुक्ला, घनश्याम पत्रकार, अजय जायसवाल गुड्डू, सुनील साहनी, राजेश निगम पिंटू, विवेक यादव, विक्की सिंह, सुनील जायसवाल, संजय जायसवाल, अनिल शर्मा, पारस नाथ यादव, नवल माद्शिया, बबलू शर्मा, पद्म जायसवाल और प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय सोनू निगम , अभिषेक मोदनवाल,उपस्थित रहे।

अंत में अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक होगा और इसके लिए सभी को मिल-जुलकर सहयोग करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *