सीएचसी सीयर के महिला चिकित्सक पर प्राइवेट महिला कर्मचारी के माध्यम द्वारा मरीज से धन उगाही करने का आरोप


बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य सीयर पर महिला चिकित्सक द्वारा प्राइवेट महिला कर्मचारी लगाकर अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच के नाम पर मरीजो से धनउगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर नगर के वार्ड नम्बर 5 के सभासद व सांसद के मीडिया प्रभारी मोहम्मद सद्दाम ने प्रभारी सीएमओ बलिया को फोन पर व शिकायती पत्र भेजकर इसकी जांच कराकर महिला चिकित्सक व प्राइवेट महिला कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक करवाई की मांग किया है। मोहम्मद सद्दाम ने सीएमओ को भेज गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि महिला चिकित्सक डॉ पूजा सिंह हप्ते में केवल दो दिन ही आती है और उपस्थित पूरे हप्ते की बन जाती है। ओपीडी में जब डॉ पूजा सिंह बैठती है तो तीन प्राइवेट लड़किया गेट पर खड़ी रहती है। एक सप्ताह पूर्व में उन्हें अपनी भाभी को दिखाया था। डॉ पूजा सिंह द्वारा एक जांच केंद् से 3 हजार का जांच कराया गया। जब आज भाभी को दिखाने पहुँचा तो गेट पर डॉ पूजा सिंह द्वारा लगाई गई प्राइवेट लड़कियों द्वारा दुबारा उसी जांच केंद्र पर जांच कराने की बात कहकर लौटा दिया गया। आरोप है कि डॉ पूजा सिंह द्वारा प्राइवेट लड़कियों को गेट पर रखकर मरीजो से जमकर धन उगाही कराया जा रहा है। मोहम्मद सद्दाम ने सीएमओ से इसकी जांच कराकर आवश्यक करवाई करने की मांग किया है। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ आरके सिंह से पूछे जाने पर बताया कि बलिया मीटिंग में है। पहुँचकर इस कार्य मे संलिप्त प्राइवेट लड़कियों की जांचकर आवश्यक करवाई की जायेगी।
