गौ तस्करों के वाहन मृत सिपाही की अन्तिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब





बिल्थरारोड। कौशांबी जिले में सोमवार को गौ-तस्करों ने वाहन चढ़ाकर एक सिपाही की हत्या कर दी। सिपाही की पहचान बेल्थरारोड निवासी अवनीश दूबे के रूप में हुई । मंगलवार की सुबह मृतक सिपाही अवनीश दूबे का शव उनके पैतृक गांव मधुबन ढाला लाया गया। शव वाहन जैसे ही गांव में पहुंचा। अवनीश दूबे अमर रहे के नारे से इलाका गूंज उठा। शव को देखते ही लोगो के आँखों से निकल पड़े , परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।युवाओं में गौ तस्करों द्वारा वाहन से किये गए हत्या को लेकर गुस्सा साफ दिखा। गंगा घाट तक की अंतिम यात्रा में सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम, इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव भी शामिल हुए। पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने शव को कंधा देकर विदा किया। पुलिस के जवानों ने अपने साथी के शव के सामने सैल्यूट कर साथी को विदा किया। मृतक सिपाही का शव कौशांबी से कांस्टेबल एमपी मिश्रा, रोहित तिवारी, राम सिंह और प्रशान्त कुमार शर्मा यहां लेकर पहुंचे। मंगलवार की सुबह घने कोहरे के बीच बड़ी संख्या में लोग कोई पैदल तो बाइक के साथ शव यात्रा में शामिल हुआ। बेटे के विदाई के समय सभी की आंखे नम रहीं। मृतक अवनीश के छोटे भाई ने तुर्तीपार सरयू नदी के तट पर शव को मुखाग्नि दी।
