नगर के वार्ड नम्बर 13 में अवैध रूप से बूचड़खाना चलाने वाले के खिलाफ एसडीएम, सीओ, ईओ को शिकायती पत्र


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन ढाला नगर के वार्ड नम्बर 13 में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बूचड़खाना चलाने से उसके पाटीदार व अन्य पड़ोसियों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर दर्जनों लोगों ने उपजिलाधिकारी , क्षेत्राधिकारी , नगर के अधिशासी अधिकारी व उभांव थानाध्यक्ष को अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित करने वाले कमरुद्दीन पुत्र स्व0 खैरुल्लाह के खिलाफ शिकायती पत्र देकर बंद कराने व आवश्यक करवाई करने का मांग किया है। नगर के वार्ड नम्बर 13 में अशरफ अली पुत्र अमीनुल्लाह और उनके सह हिस्सेदार कमरुद्दीन पुत्र स्व0 खैरुल्लाह का मकान है। जो ससना बसहिया के मूल निवासी है। कमरुद्दीन द्वारा वार्ड नम्बर स्थित मकान में अवैध रूप से बूचड़खाना चलाया जा रहा है। जबकि अगल बगल हिन्दू समुदाय के लोग भी रहते है। अशरफ सहित दर्जनों हिन्दू लोगो ने अवैध रूप से बूचड़खाना चलाने वाले कमरुद्दीन के खिलाफ एसडीएम , सीओ, ईओ और थानाध्यक्ष उभांव को शिकायती पत्र देकर आवश्यक करवाई की मांग किया है।
