युगल प्रेमी की परिजनों ने रचाई शादी, लुका छुपी का खेल हुआ खत्म ग्राम प्रधानों की मध्यस्थता के बीच परिजनों ने लिया शादी का निर्णय !

बिल्थरारोड बलिया/ लुका छुपी के बीच जुगल प्रेमी से तंग आकर युवक तथा युवती के परिजनों के बीच विवाद उस समय विवाद खत्म हो गया, जब दोनों पक्षों से बलिया जिला के उभांव थाने पहुंचे युवक तथा युवती के माता पिता ने युवक तथा युवती की आपस में शादी करने का निर्णय सुलहनामा के माध्यम से ले लिया।
प्रकरण के संबंध में बताया गया है कि राजभर परिवार के उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम मझौवा निवासिनी कुमारी विनीता पुत्री अनिल राजभर तथा ग्राम चौकियां निवासी गुड्डू राजभर पुत्र शिव नारायण राजभर के बीच काफी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी बात को लेकर सोमवार को पूर्व की भांति युवक तथा युवती को पुनः उभांव थाने जाना पड़ गया। इसको लेकर दोनो परिवार कई बार थाने तलब हो चुके थे। लेकिन सोमवार को एक बार फिर दोनो ग्राम के ग्राम प्रधान उमेश कुमार चौरसिया तथा विजय शंकर राजभर ऊर्फ बीरन की उपस्थिति में दोनो के परिजन आपसी सहमति के बाद युवक तथा युवती की शादी करने का निर्णय ले लिया। और चौकियां मोड़ पर मां दुर्गा के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जयमाल तथा सिंदूरदान का रश्म पूरा कर विवाद को रिश्ते की मिठास में बदल दिया। मौके पर ग्राम प्रधान उमेश चौरसिया की ओर से मिष्ठान वितरित हुआ। यह अनोखी शादी देखने के लिए मंदिर पर दर्शकों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *