समाजवादी विचारधारा के अकेले प्रधानमंत्री थे चन्द्रशेखर जी- पूर्वमंत्री यशवन्त सिंह




बिल्थरारोड। नगर के जननायक चन्द्रशेखर उद्यान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क नेता स्व. चन्द्रशेखर जी के जयन्ती के अवसर पर गुरुवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के कर कमलों किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्वमंत्री यशवन्त सिंह कहा कि चंद्रशेखर जी ने राजनीति की शुरुआत देश हित मे किया। चन्द्रशेखर जी ने हमेशा संघर्षों से लड़ा था। समाजवादी विचारधारा के अकेले प्रधानमंत्री थे। जमीदारी उन्मूल को खत्म कराने का काम किया। वे तानाशाही पसंद नही करते थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते थे। इन्दिरा के खिलाफ भी अलख जगाने के लिए काम किया। चन्द्रशेखर जी ने अंतिम समय मे स्वदेशी आंदोलन चलाकर देश मे एकता लाने का काम किया। कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्र की सामाजिक-राजनीतिक चेतना को नई दिशा देने का कार्य करेगी। वही एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि चन्द्रशेखर जी के मूर्ति का अनावरण उनके किसी अनुवाई से कराया जायेगा। इसलिए बड़े भाई पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह से कराई जायेगी। आज उनके कर कमलों द्वारा हुआ। उन्होंने चन्द्रशेखर जी कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया, राणा सिंह, ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष भीमपुरा सूर्यप्रकाश सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक रविशंकर सिंह पिक्कू, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष सीयर दिलीप सिंह, गुरमान सिंह, अवधेश सिंह, मीरा सिंह, रीना राव, चुन्नू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, भुवाल सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
