ललित कृष्ण एजुकेशन समिति भीमपुरा नम्बर- 1के सदस्य अनन्त सिंह का असामयिक निधन

बिल्थरारोड। भीमपुरा नम्बर 1 के ललित कृष्ण एजूकेशनल समिति के सदस्य अनन्त सिंह 45 वर्ष की आसमयिक निधन पर शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी।अनंत सिंह मूल निवासी सिंहपुर,आजमगढ़ के निवासी थे। उनका निधन सोमवार को शुभम् हास्पिटल वाराणसी में हो गई। ललित कृष्ण एजुकेशनल समिति द्वारा संचालित राम करण पी जी कालेज भीमपुरा, बलिया,ललित कृष्ण इन्स्टीटयूट आफ हायर एजुकेशन इन्दरपुर,ललिता सिंह इन्स्टीटयूट आफ हायर एजुकेशन कुशहांब्राह्मण,के एन इन्स्टीटयूट भीमपुरा नं.1, बलिया के सदस्य रहे हैं। अनंत सिंह उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली ब्यक्तित्व के ब्यक्ति रहे हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले उनके पिता की मृत्यु हुई थी जिसे लेकर अनंत सिंह को गहरा आघात लगा था। अनंत सिंह की असामयिक मृत्यु से समूचा परिवार तथा क्षेत्रवासी एवं संस्थान में शोक की लहर दौड़ गई ।
