दीवानी न्यायालय में लंबित जमीन पर रात्रि में निर्माण कार्य कराने पर चार पर नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड नम्बर 2 में विवादित भूमि पर शनिवार की रात्रि अवैध रूप से निर्माण कार्य कराने व लगे सीसी कैमरे को तोड़ने पर एक पक्ष द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर उभांव पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 506 व 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नगर के वार्ड नम्बर 2 में धर्मवती देवी पत्नी सुखलाल द्वारा उभांव थाना में दिए गए तहरीर के अनुसार आराजी संख्या 226 ख , रकबा 0.0920 संक्रमणीय भूमि है जिसका मुकदमा लालचंद पुत्र सत्यराम से दीवानी न्यायालय बलिया में लंबित है। इसी बीच शुक्रवार की रात्रि को लालचंद व उनके भाईयो द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया और वहाँ पर लगे हमारे सीसी कैमरे को तोड़ दिया गया। साथ ही लगभग दर्जन की संख्या में लाठी, डंडा लेकर लोग उस स्थान पर मौजूद रहे। इसकी सूचना तुरन्त चौकी प्रभारी सीयर को दी। मौके पर पुलिस पहुँचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और कुछ लोगो को पकड़कर ले आयी। रविवार की सुबह तहरीर के आधार पर उभांव पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज को सौप दिया है।

