शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक ने किया डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित , बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम


बिल्थरारोड। शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को केक काटकर और उनके टेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया । साथ ही बच्चों ने एम एम डी पब्लिक स्कूल के ससना बहादुरपुर के प्रिंसिपल वेद प्रकाश तिवारी, सेंट्रल पब्लिक पर प्रबन्धक सतीश दुबे राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही देवराज इण्टर कालेज पशुहारी पर विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल और प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र ने केक काटकर और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस मौके पर रामकेश यादव, उमेश यादव, लल्लन सिंह पटेल, श्रीकृष्ण यादव, सुनीता पटेल, रंजन, सुनील यादव, सर्वजीत यादव, डीआर के प्रिंसिपल राकेश कुमार, पिंटू, ओमप्रकाश, हरिकान्त यादव, अमर मौर्या आदि मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के माँ मतुरनी देवी महाविद्यालय चन्दाडीह, डीएवी इण्टर कालेज , बाके बहादुर पीजी कालेज मुजौना, विवेकानंद पीजी कालेज सेमरी सहित क्षेत्र के विभिन्न कालेजो पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। लोगो ने उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया।
