सोनाडीह महोत्सव में विभिन्न साहित्यिक कृतियों से अलंकृत लोगो को किया गया सम्मानित














बिल्थरारोड। सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से शनिवार की शाम आयोजित ” सोनाडीह महोत्सव ” में विभिन्न साहित्यिक कृतियों से अलंकृत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें शिवकुमार सिंह कौशिकेय,अध्यातमतत्ववेत्ता/ वरिष्ठ साहित्यकार एवं अध्यक्ष पांडुलिपि संरक्षण जिला समन्वय बलिया को “बलिया गौरव सम्मान”, पंडित तारकेश्वर मिश्रा “राही जी” (भोजपुरी के तुलसीदास) को भोजपुरी भूषण सम्मान, जगत नारायण वर्मा भोजपुरी साहित्यकार, बृजमोहन प्रसाद अनारी, डॉ विद्यासागर उपाध्याय (शिक्षाविद/ राष्ट्रीय वक्ता), कल्याण सिंह (कृषि शोध छात्र व गोल्ड मेडलिस्ट ) को कृषि शोधार्थी सम्मान, निलेश दीपू मिमिक्री स्टार को मनोरंजन एंव कला सम्मान, फुटबॉल मे अंडर-17 स्तर पर राष्ट्रीय प्रतिभाग बालिकाओं को खेल -कूद सम्मान, महिला सशक्तिकरण के लिए नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेसी जान व विद्यालय प्रबंधन के लिए ज्ञान कुंज विद्यालय की प्रिंसिपल सुधा पांडेय को सम्मानित किया गया।लोक संस्कृति तथा लोक विरासत कार्यक्रम के तहत लोकनृत्य तथा लोक विधा पखावज नृत्य शिव नाथ तथा दल बसंतपुर, धोबऊ नृत्य उमेश कन्नौजिया तथा दल आजमगढ़, गोड़ऊ लोकनृत्य बब्बन् गोंड तथा दल फत्तेहपुर, लोकगायन अवनीश अवस्थी जौनपुर, कथक नृत्य संदीप मौर्य वाराणसी, भिखारी ठाकुर कृत्य विदेशिया अभय सिंह कुशवाहा एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त आईपीएस जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पंचायती राज अधिकारी सीतापुर वर्तिका त्रिपाठी, डीएम सूर्या अस्पताल के डॉक्टर ए एस पाण्डेय, आयोजक असलम राही,सोनू यादव, उदयप्रताप सिंह उर्फ डम्पी सिंह सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष उभांव सहित भारी संख्या मे पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
