नगरा मार्ग पर दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र नगरा सड़क मार्ग पर बीजी पब्लिक स्कूल के समीप नौरंगिया मोड़ पर गुरुवार को लगभग साढ़े तीन बजे दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में नवनीत पटेल 40 वर्ष और सनोज कुमार 28 वर्ष शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी सीयर में भर्ती कराया गया। जहां घायल नवनीत पटेल 40 वर्ष ग्राम तिरनई खिजिरपुर निवासी और सनोज कुमार 28 वर्ष ग्राम मुड़ेरा रसड़ा निवासी को चिंताजनक हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जख्मी सनोज कुमार ग्राम मुड़ेरा रसड़ा निवासी युवक की बेल्थरारोड में ससुराल है। जो बेल्थरारोड में पत्नी को बाजार कराने के बाद अपनी पत्नी शांति देवी को चौकियामोड़ मायके में छोड़कर वापस घर जा रहा था। इस बीच नौरंगिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार नवनीत पटेल ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जीरादार थी कि दोनों की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। तत्काल दोनों घायलों को सीयर सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सीयर पुलिस चौकी से कांस्टेबल जनार्दन चौधरी और विकास कनौजिया सीएचसी सीयर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। दोनों बाइक सवार हेलमेट नही पहने हुए थे।
