पुलिस की सुस्ती या चोरों की साजिश? उभांव में फिर लाखों की चोरी से दहशत

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आएदिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। रविवार की रात्रि उभांव मार्ग डीएन सूर्या अस्पताल के समीप स्थित अवधेश प्रजापति के मकान से चोरों ने 5 हजार नगदी समेत लगभग 10 लाख रुपए के कीमती आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामी द्वारा चोरी की घटना की तहरीर उभांव पुलिस को दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अवधेश प्रजापति पुत्र स्व0 चंद्रदेव प्रसाद डीएन सूर्या अस्पताल के समीप मकान बनाकर परिवार संग रहते है । रविवार को मकान में ताला बंद करके किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए सपरिवार गए थे। सोमवार के सुबह उनके घर का ताला टूटा देख पड़ोसी ने मोबाइल पर चोरी की घटना के बारे में बताया। जब वे मकान पर पहुंच कर अंदर गए तो अलमारी टूटा पड़ा था कपड़े व अन्य सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखा 5 अंगूठी, 2 झुमका , 20 ग्राम का दो झुमका, नथीया सहित चांदी के लगभग 10 लाख के आभूषण और 5 हजार नगदी रुपया गायब था। आभूषण और रुपए नहीं होने से गृह स्वामी के होश उड़ गए। चोरी की घटना की लिखित तहरीर गृह स्वामी द्वारा उभांव थाने में दे दी गई है। आएदिन बाईक और घरों में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *