राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न स्व0 लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया


बिल्थरारोड। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न स्व0 लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को सरकारी कार्यालयों, विद्यालयो पर झण्डारोहण किया गया। जन्मदिन के के शुभ अवसर पर नगर के बैंक आफ बड़ौदा स्थित कांग्रेस पार्टी के कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने केक काटकर दोनों महान विभूतियों का जन्मदिन मनाया। उभांव थाना में हर्षोउल्लास व परंपरागत रूप से राष्ट्रीय तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी गयी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोशल मीडिया मनीष कुमार पांडेय वीरू ने दोनों महान विभूतियों के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी हिंसा के विरोधी थे। भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री जी प्रधानमंत्रीतत्व काल मे देश का नाम विश्व पटल पर लाने का काम किया। उन्होंने उनके आदर्शों, विचारो से सभी अवगत कराया गया। उभांव थाना , पुलिस चौकी सीयर में हर्षोउल्लास व परंपरागत रूप से राष्ट्रीय तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी दी गयी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। वहीअनुसूचित जाति व पिछड़ावर्ग छात्र कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम ने भी महात्मा गांधी जी का जन्मदिन मनाया। सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव, सेंट्रल पब्लिक स्कूल बेल्थरारोड , एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर सहित अन्य विद्यालयों में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अवसर पर कांग्रेस नेता शेख एजाजुद्दीन, कांग्रेस के जिला महासचिव विवेक बिक्की पाण्डेय, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सीयर अतुल यादव, जसुराम राजभर, मनीष सिंह, मुन्ना, आजाद सिंह,विद्यानन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
