समाजसेवी ने पिता की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण


बिल्थरारोड (बलिया)। नगर के समाजसेवी मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने अपने पिता की 14 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को पौधरोपण किया। वह हर साल पौधा लगाकर अपने पिता को श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए मनुष्य को अपने बुजुर्गों और प्रियजनों की याद में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। पिता को इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती कि उनके नाम पर लगाया गया वृक्ष हरा-भरा रहे और शीतल छाया दे। इस दौरान डा. शिवमंगल शर्मा, अमरनाथ सिपाही, संतोष, सुमेर, सूर्यजीत, डा. चंदन कुमार, अमित कुमार, अभिनय शरण आचार्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *